शिखर धवन की मिस्ट्री गर्ल का नाम सामने आया, भारत-बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी में साथ दिखे थे
Shikhar Dhawan: दुनिया जिस मिस्ट्री गर्ल के बारे में खोज-खोजकर पागल हो चुकी है, उसका नाम-पता मिल गया है. जी हां! वही मिस्ट्री गर्ल, जिसे कुछ लोग शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड बता रहे हैं. वही मिस्ट्री गर्ल जिसके साथ धवन दुबई में भारत-बांग्लादेश का चैंपियंस ट्रॉफी मैच देखते नजर आए. वही मिस्ट्री गर्ल जिसके साथ वह पहले भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जा चुके हैं.
कौन हैं यह मिस्ट्री गर्ल?
इंटरनेट पर इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में बेहद कम जानकारी है. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो के आधार पर युवती का नाम सोफी शाइन बताया जा रहा है. पता चला है कि वह आयरलैंड की रहने वाली हैं. इंस्टाग्राम पर शिखर धवन उन्हें फॉलो भी करते हैं. उनका यूजर नेम "sophieshine93" है. मगर सोफी की प्रोफाइल प्राइवेट है, इसलिए इंटरनेट पर उनकी फोटोज मौजूद नहीं है. सोफी उत्पाद सलाहकार के रूप में काम करती है.
कैमरा से नजर बचाते दिखे धवन
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच बांग्लादेश से 20 फरवरी को था. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मैच शुरू होने से पहले शिखर धवन का खास सम्मान किया. मैच के दौरान जब धवन वीआईपी बॉक्स में बैठे थे, तब वह इसी मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठे थे. कैमरा में कई बार दोनों एक साथ कैद हुए. मिस्ट्री गर्ल क्रिकेटर के साथ फोटो खिंचवाने से बचती रही.
पिछले साल भी हुए थे साथ स्पॉट
नवंबर 2024 में भी दोनों को एकसाथ तब देखा गया, जब मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों एक ही गाड़ी से उतरे थे. इस दौरान मिस्ट्री गर्ल ने पूरी कोशिश की थी कि वह उनके साथ नजर न आएं. पैपराजी की नजरों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुकिन है. इंस्टाग्राम पर उनका वीडियो वायरल हुआ था.
धवन का हो चुका है तलाक
भारतीय क्रिकेटर लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं. भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई महिला आयशा मुखर्जी से शादी के बाद 2021 में उनका तलाक हो चुका है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें अपने इकलौते बेटे से मिलने नहीं दिया जाता है. शिखर ने ये भी कहा था कि वह रिश्तों के मामले में अब पहले से ज्यादा समझदार हो चुके है और अपनी गलतियों से सीख रहे हैं.अगर उन्होंने दोबारा शादी करने का फैसला किया, तो वह ज्यादा सोच समझकर शादी करेंगे.

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान