IND vs BAN: यह है फ्री में लाइव मैच देखने का तरीका, मुकाबला कब होगा शुरू?
India vs Bangladesh: टीम इंडिया आज से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने सफर का श्रीगणेश करने जा रही है। आज इस आईसीसी टूर्नामेंट का दूसरा मैच है, जिसमें भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि यहां एक हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होना होता है। इस बात का ध्यान कप्तान रोहित शर्मा को जरूर होगा। इस बीच डे और नाइट में खेले जाने वाले इस मैच को आप अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं, ये जान लीजिए। साथ ही मैच कितने बजे शुरू होगा और टॉस टाइम क्या है, ये भी देख लीजिए।
टीम इंडिया दुबई में खेलेगी अपने मैच, दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा मुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपने सारे मैच दुबई में खेलेगी। यही वजह है कि इस वक्त भारत और बांग्लादेश की टीमें दुबई में हैं। पिछले दो दिन से लगातार फोटो और वीडियो आ रहे हैं, जिसमें टीम इंडिया अपनी तैयारियों को आखिरी रूप दे रही है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा अलग अलग सभी खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं और रणनीति पर विचार विमर्श जारी है। आज रोहित और पूरी टीम इंडिया की परीक्षा होगी। मैच की टाइमिंग की बात करें तो ये मैच दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दो बजे टॉस होगा। देखना होगा कि टॉस की बाजी कौन सी टीम मारती है। टॉस के ही वक्त दोनों टीमें इस बात का खुलासा करेंगी कि उनकी आज के मैच की प्लेइंग इलेवन क्या होगी।
इस तरह से लाइव देख सकते हैं भारत बनाम बांग्लादेश मैच
भारत बनाम बांग्लादेश मैच को लाइव देखने की जहां तक बात है तो अगर आप टीवी पर मैच देखते हैं कि आपको स्टार स्पोर्ट्स 1 पर मैच को देख सकते हैं। इसके अलावा आप मैच को स्पोर्ट्स 18 पर भी देख सकते हैं। दोनों चैनलों पर लाइव मैच देखा जा सकता है। साथ ही अगर आप मोबाइल के माध्यम से मैच देखते हैं या फिर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो उसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। जो एप पहले डिज्नी प्लस हॉट स्टार है, वही अगर जियो हॉट स्टार हो गया है। इसलिए ज्यादा दिक्कत की बात नहीं है। डिज्नी प्लस हॉट स्टार अब खत्म हो गया है। जियो सिनेमा पर मैच आप नहीं देख पाएंगे। आप मैच के दौरान कमेंट्री सुनने के लिए किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं। कई भाषाओं में इसकी कमेंट्री की जा रही है।

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल