उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की वृहद समीक्षा की
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना नागरिकों के लिए एक प्रभावी स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र है। इसका लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक आसानी से पहुँचे, इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि उन क्षेत्रों में भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों को योजना से संबद्ध किया जाए, जहाँ वर्तमान में उन्नत चिकित्सा सुविधाएं सीमित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों को एम्पेनेलमेंट के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे राज्य के प्रत्येक नागरिक हर क्षेत्र तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की वृहद समीक्षा की। उन्होंने योजना के सुचारू संचालन, सतत निगरानी और अधिकतम हितग्राहियों तक इसका लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने योजना अंतर्गत लंबित भुगतानों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक बजट प्रावधान के लिये प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में अब तक 1 करोड़ 8 लाख परिवारों के 4 करोड़ 27 लाख हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वर्तमान में 1,067 स्वास्थ्य संस्थान योजना अंतर्गत पंजीकृत हैं। योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 2,360 करोड़ रुपये के हितलाभ हितग्राहियों को प्रदान किये गये हैं। सीईओ आयुष्मान डॉ. योगेश भरसट सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक