इंदौर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने स्पोर्ट्स टीचर की जमके की सुताई, छेड़छाड़ का आरोप, पीटते हुए थाने ले गई...
इंदौर: कॉलेज की छात्रा ने स्पोर्ट्स टीचर पर आरोप लगाया है कि उसने उसे स्पोर्ट्स रूम में बुलाकर वैलेंटाइन डे की बधाई दी और फिर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और छेड़छाड़ की। छात्रा सोमवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कॉलेज पहुंची और शिक्षक की पिटाई कर उसे थाने ले गई। थाना परिसर में बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थाना परिसर पहुंचे और छात्रों को समझाइश देकर शांत किया। बाद में छात्रा की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने आरोपी रामेंद्र सिंह तोमर (61) को गिरफ्तार कर लिया।
पूरा मामला
एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे के मुताबिक आरोपी ने 15 फरवरी को छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और वैलेंटाइन डे की बधाई देने के बाद उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और छेड़छाड़ की। डरी-सहमी छात्रा वहां से भाग गई। बाद में छात्रा ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने पहले शिक्षक की हरकतों की जानकारी फैकल्टी को दी, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने हिंदू संगठन के लोगों को बताया। सोमवार दोपहर छात्र और संगठन के लोग कॉलेज पहुंचे और आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी।
इसके बाद उसे थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी सिंह ने बताया, आरोपी करीब 12 साल से कॉलेज में खेल शिक्षक के पद पर पदस्थ है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पहले भी कई छात्राओं से छेड़छाड़ कर चुका है। एसीपी धुर्वे ने बताया कि छात्राओं द्वारा लगाए गए इस तरह की छेड़छाड़ के आरोपों की भी जांच की जा रही है। कॉलेज प्रशासन पहुंचा थाने घटना के बाद कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुधीर सक्सेना थाने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि छात्राओं ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। कॉलेज में गौरव दिवस कार्यक्रम चल रहा था। तभी हंगामे की आवाज सुनाई दी। देखा तो पता चला कि छात्र कुछ छात्राओं के साथ मिलकर खेल शिक्षक की पिटाई कर रहे थे। छात्रा अगर शिकायत करती तो कॉलेज प्रबंधन मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करता। अब इस मामले में कॉलेज के प्रशासनिक स्तर से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ