सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष को घर से गिरफ्तार किया गया, अखिलेश यादव के आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई
उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की शाम पुलिस ने समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया। इस पर सपा में आक्रोश है। सपा के आधिकारिक एक्स हैंडल के अकाउंट से पोस्ट करके यह जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा कि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस जबरन उनके आवास से उठा ले गई है। जगन हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। उनकी पत्नी भी गर्भवती हैं। पोस्ट में सपा की तरफ से चेतावनी दी गई कि यदि मनीष या उनके परिवार को कोई हानि होती है तो इसकी जिम्मेदार लखनऊ पुलिस होगी।
अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई
सपा के शुक्रवार की रात 11.09 बजे एक्स पर किए गए इस पोस्ट पर शनिवार को सुबह करीब 10.45 बजे लखनऊ पुलिस का रिप्लाई आया। लखनऊ पुलिस की तरफ से कहा गया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से समाज में लगातार नकारात्मकता, अशांति और हिंसा उत्पन्न करने की प्रबल संभावना को देखते हुए मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।
इलाके में बैरिकेड्स लगाए गए
उधर शनिवार की सुबह लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में नेताओं की चहलकदमी शुरू हो गई। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुबह सपा कार्यालय और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई थानों के पुलिसकर्मियों को सपा कार्यालय के पास तैनात किया गया है। इलाके में बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव दोपहर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को संदेह है कि पार्टी कार्यकर्ता कॉन्फ्रेंस से पहले या बाद में विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। सपा ने एक्स पर पोस्ट करके दावा किया कि लखनऊ पुलिस ने अग्रवाल को उनके आवास से जबरन उठाया है। पोस्ट में कहा गया कि अगर जगन और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया गया, तो लखनऊ पुलिस जिम्मेदार होगी।

सादिया खतीब ने विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
चुनाव आयुक्त कानून पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
वेब सीरीज की पॉपुलर एक्ट्रेस को लेकर नए कयास
प्लेऑफ से बाहर होने पर कर्नाटक क्रिकेट संघ ने जताई नाराजगी
न ओटीपी दिया, न लिंक खोला, फिर भी बैंक खाते से हुई बड़ी चोरी
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों का आधुनिकीकरण अभियान तेज
रोजगार मेले में निकली 794 नौकरियां, तुरंत करें अप्लाई
लापता पत्नी मामले में सुलह की जगह हिंसा, युवक चाकू से घायल