कैफे में 'कुकिंग स्टीमर' में विस्फोट से दर्दनाक हादसा, एक की मौत, तीन झुलसे
कोच्चि। केरल के कलूर स्थित कैफे के 'कुकिंग स्टीमर' में विस्फोट होने से एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बंगाल निवासी सुमित के रूप में हुई है। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अग्निशमन एवं बचाव सेवा अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम को सूचना मिली कि कलूर स्थित जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के भूतल पर स्थित कैफे में गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह गैस सिलेंडर विस्फोट नहीं था, बल्कि कैफे का 'कुकिंग स्टीमर' अत्यधिक दबाव के कारण फट गया। सुमित कैफे के अंदर सिर पर गंभीर चोट के साथ मिला। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर जांच जारी है।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज