तपती गर्मी में इन रंगों के साथ करें एक्सपेरिमेंट, जो आपको रखेंगे कूल
गर्मी का मौसम आते ही ऑफिस में काम करने वालों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि क्या पहनें, जिसमें गर्मियों में कंफर्टेबल रह सकें और लुक बोरिंग भी न लगे। ऐसे मौसम में कंफर्टेबल रहने के लिए आउटफिट का फैब्रिक और कलर पर गौर करना जरूरी है। हल्के रंग के कपड़े गर्मी कम सोखते हैं और आपको ठंडा रखते हैं। गर्मियों के लिए वैसे तो व्हाइट कलर को बेस्ट माना जाता है, लेकिन कुछ और भी कलर्स हैं जिनके साथ आप इस मौसम में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
बरगंडी : यह गहरा, सुंदर और हर स्किन पर जंचने वाला रंग है। इसको अकसर गहरे लाल, भूरे या बैंगनी रंग का मिश्रण माना जाता है और कभी-कभी मैरून रंग भी समझ लेते हैं, लेकिन बरगंडी में मैरून की तुलना में बैंगनी रंग ज्यादा शामिल होता है। ऑफिस के हिसाब से ये कलर बिल्कुल भी ओवर नहीं लगता।
बेज : ये रंग अपनी सूक्ष्म सुंदरता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। इसे हल्के भूरे और सफेद रंग का मिश्रण कहते हैं और कभी-कभी इसे पीले या हल्के भूरे रंग के साथ भी जोड़ा जाता है। बेज रंग को शांत और सुखदायक माना जाता है। इस रंग के कपड़े ऑफिस के हिसाब से बेस्ट होते हैं।
हल्का नीला : यह रंग शांति और स्टेबिलिटी का प्रतीक माना जाता है। साथ ही तन और मन को कूल-कूल भी रखता है। ऑफिस हो या वेकेशन या फिर नॉर्मल आउटिंग, ये कलर हर मौके के हिसाब से हिट एंड फिट है।
टेराकोटा रंग : यह रंग मिट्टी के रंग से मिलता-जुलता है। यह भूरे और लाल रंग का मिश्रण होता है। ये क्लासिक कलर भी गर्मियों में पहनने के लिए बेस्ट होता है और लगभग हर मौके पर जंचता भी है।
मस्टर्ड कलर : यह पीले और भूरे रंग का मिश्रण होता है। मस्टर्ड कलर को एनर्जी, हैप्पीनेस, क्रिएटिविटी का प्रतीक माना जाता है। इस कलर की सबसे अच्छी बात है कि यह हर एक स्किन टोन पर फबता है। ऑफिस हो, पार्टी या फिर कैजुअल आउटिंग...बिंदास होकर इस कलर के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल