बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सागरिका घाटगे के पिता विजय घाटगे का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। सागरिका ने खुद इस बात की जानकारी सागरिका ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।
View this post on Instagram
सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की है। सागरिका ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमे वो अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। सागरिका ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा – मुझे यकीन नहीं होता कि आप हमारे बीच नहीं है। लेकिन मैं जानती हूँ कि आप एक अच्छी जगह में हैं। मुझे ऐसा खालीपन महसूस हो रहा है जो कभी नहीं खत्म होगा। सागरिका को ऐसा दुःख मिला है जिसकी कमी कभी नहीं भर पायेगी। सागरिका के जन्मदिन के एक दिन के बाद ही उनके पिता ने 9 जनवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया।
सागरिका के करियर की बात करें तो उन्होंने शाहरुख खान की चर्चित फिल्म चक दे इंडिया से डेब्यू किया था। सागरिका ने कई मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। सागरिका टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। असल जिंदगी में वो बेहद अच्छी डिजाइनर भी हैं। सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। सागरिका ने पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान से 23 नवंबर, 2017 को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। शादी के बाद सागरिका ने फिल्मों से दूरी बना ली लेकिन वह एक वेब सीरीज में नजर आईं हैं। वहीं पिछले दिनों ये खबर भी आई थी कि सागरिका मां बनने वाली हैं।
Source:- E 24 Bollywood