आप सभी को टीवी शो सोनपरी तो याद ही होगा। वही शो जिसे हर घर के बच्चे बड़े ही चाव से देखते थे। इस शो में एक सोनपरी थी जिसे बच्चे सोना आंटी के नाम से भी जानते हैं वो बच्चों की बेहद चहेती थी। लेकिन क्या अब आप लोग जानते हैं कि, सोनपरी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अब कहां है?आइये आपको बताते है।
सोन परी का किरदार ऐक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी ने निभाया था। ये शो साल 2000 में शुरू हुआ था जो कि साल 2004 तक चला। इस शो को बच्चों ने काफी पसंद किया। इसकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए बाद में इसे कई अन्य भाषाओं में डब करके टेलिकास्ट भी किया गया।
वही बात करे इस शो की सोना आंटी की यानी मृणाल कुलकर्णी की जिन्होनें इस शो के जरिए हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 21 जून 1968 को जन्मीं मृणाल कुलकर्णी ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। हालांकि उनका सपना एक्टिंग करना नहीं था। वह हमेशा से डायरेक्शन में जाना चाहती थीं लेकिन पहले उन्हें ऐक्टिंग करने का मौका मिला जिसमें उन्हें कामयाबी भी हासिल हुई।
मृणाल कुलकर्णी का पहला शो मराठी टीवी शो ‘स्वामी’ था, जिसमें वह पेशवा माधेराव की वाइफ रमाबाई पेशवा का रोल निभाकर चर्चा में आ गईं। इसके बाद मृणाल ‘द्रौपदी’ शो के जरिए भी काफी फ़ेमस हुई थी। इसके अलावा उन्होंने, ‘सोनपरी’ ‘श्रीकांत’, ‘द ग्रेट मराठा’, ‘हसरतें’, ‘मीराबाई’, ‘टीचर’, ‘खेल’ और ‘स्पर्श’ में भी अपनी ऐक्टिंग की जबरदस्त छाप छोड़ी है। लेकिन लोग आज भी उन्हें सोन परी के लिए ही जानते हैं।
वही टीवी के अलावा मृणाल कुलकर्णी ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों ‘मेड इन चाइना’, ‘लेकर हम दीवाना दिल’, ‘कुछ मीठा हो जाए’ जैसे फिल्मों में वो दिखी, तो वहीं मराठी सिनेमा में उन्होंने सफलता का परचम ही लहरा दिया। साल 2016 में वो मराठी फिल्म Jara Hatke में नजर आई थीं।
वही मृणाल कुलकर्णी आज मराठी सिनेमा की टॉप ऐक्ट्रेस और बड़ी डायरेक्टर हैं। उन्होंने ” Prem Mhanje Prem Asta” नाम की मराठी फिल्म से अपने निर्देशन की शुरुआत की। मृणाल कुलकर्णी का टीवी करियर काफी अच्छा चल रहा था। उन्होंने करीब 22 टीवी शोज में काम किए, लेकिन ऐक्टिंग के दौरान भी उनका पूरा फोकस डायरेक्शन पर ही था। डायरेक्शन से कहीं फोकस हट न जाए, इसलिए उन्होंने टीवी की दुनिया को ही अलविदा कह दिया। लेकिन आज वो मराठी सिनेमा में जाना-माना नाम हैं।
बता दे कि मृणाल कुलकर्णी ने साल 1990 में अपने बचपन के दोस्त रुचिर कुलकर्णी से शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है जो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है। शादी के बाद कुछ वक्त के लिए मृणाल ने ऐक्टिंग से ब्रेक ले लिया था हालांकि फिर उन्होनें धमाकेदार वापसी भी की।
Source:- E – 24Bollywood